- Hindi News
- National
- Parsa News Four Houses Burnt To Ashes In Parsa In Parsa Co Gave Assistance Of 35 Thousand To Victim Of Investigation
परसा में अगलगी में चार घर जलकर राख, सीओ ने जांच के पीड़ित को दी 35 हजार की सहायता राशि
दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के बारवे गांव अचानक आग लगने से झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गया।अगलगी की घटना में नगद 35 हजार समेत हजारों रुपए की सामान के साथ चार झोपड़ीनुमा घर जल गया।अगलगी की घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पम्प सेट से आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया।लेकिन हवा होने से ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।अगलगी में रामप्रवेश राम,सिकंदर राम,सखिचन्द्र राम,लखीचंद राम की गाय बेचकर रखी नगद 35 हजार रुपए के साथ चारपाई बक्सा कपड़ा नगद,खाट दरवाजा आदि समेत हजारों रुपए की सम्पति जलकर नष्ट हो गया।घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया अवधेश राय पहुच घटना की जानकारी लिया व घटना से सीओ को सूचित कर पीड़ित परिवार को मदद करने की अपील की गई ।।मौके पर सीओ द्वारा जांचोपरांत प्रति पीड़ित को 9800 चेक प्रदान किया गया।
अगलगी में सामग्री जला
बनियापुर | सहाजितपुर के मौजेगोआ गाव में होली के रात में दिया गिर जाने से लगी आग में कपड़ा बर्तन सहित घर में रखे लाखों की सामग्री जल कर राख हो गयी है। इस संबंध में सुनील शर्मा के घर देर रात्रि में दिया गिर जाने से आग लग गयी ।जिससे घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी।कुछ बचाव के लिए घर वाले कर पाते तब तक घर में रखी सामग्री जल गयी।
परसा में अगलगी