मढ़ौरा में गोस्वामी समाज का होगा जिला अधिवेशन
मढ़ौरा|सारण जिला गोस्वामी महासभा का 51 वां अधिवेशन मढ़ौरा के गौरा में 15 मार्च को आयोजित होगा। अधिवेशन के लिए चयनित स्थल गोस्वामी इंटर कालेज गौरा मठिया में तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम जारी है। अधिवेशन तैयारी समिति के संयोजक प्रो. वीरेंद्र भारती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन रविवार 15 मार्च को होना है इसके लिए तैयारियों को पूरा करने का काम अंतिम दौर में है। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय ले वरीय अधिवक्ता यदुवंश गिरि, सच्चिदानंद गिरि, प्रो विधानचन्द्र भारती के साथ जिला के सभी प्रबुद्ध जनों के साथ प्रदेश स्तर के भी पदाधिकारियों की सहभागिता होनी है। अधिवेशन में गोस्वामी समाज के पिछड़ेपन के कारणों की पड़ताल के साथ ही भविष्य की दिशा भी तय की जाएगी। वही चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुमार गिरि के निरीक्षण में जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन भी की जाएगी।