बाइक से उतरते ही होगा हैंडिल लॉक8 वीं उत्तीर्ण युवक ने किया अविष्कार
अब मोटरसाइकिल से उतरते ही हैंडिल लॉक हो जायेगा और डबल स्टेन लगाते ही बाइक फूल लॉक हो जायेगा। यह अनोखा अविष्कार तरैया थाने के हरखपुरा गांव निवासी आठवीं कक्षा उत्तीर्ण एक युवक मनोज कुमार शर्मा ने किया है। इसके पूर्व भी उसने कई चौकाने वाले अविष्कार जैसे साईकिल में स्पीडोमीटर,बिना लाइटर या माचिस के गैस चूल्हे को जलाना तथा पानी टंकी स्टॉक स्विच का अविष्कार कर चुका है। आर्थिक अभाव के कारण मनोज आठवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर सका लेकिन आज भी उसमें हुनर जीवित है। वह देश और समाज के लिए कुछ करना चाहता है। अगर साकार द्वारा इसे सही दिशा निर्देश मिले और सरकारी सहायता मिले तो मनोज कहता है कि इससे बढ़कर भी वह आगे और अविष्कार कर सकता है।मनोज ने अभी हाल फिलहाल में मोटरसाइकिल से संबंधित तीन अनोखे अविष्कार किया है। पहला बाइक से उतरते ही बाइक का हैंडिल स्वतः लॉक हो जाएगा। जिसमें चाबी से बाइक को लॉक नहीं करना पड़ेगा। और दूसरा बाइक को खड़ी करने के लिये जैसे ही डबल स्टैंड करते है पूरा बाइक लॉक हो जाएगा।जिसमें न बाइक स्टार्ट होगा न हैंडिल घूमेगा और न बाइक का पहिया घूमेगा और तीसरा स्लेटर स्टार्टर बनाया है बाइक के स्लेटर को पूस करने पर ही बाइक स्टार्ट होगा वो भी बिना चाबी लगाए। मनोज ने ये सारे अविष्कार जुगाड़ टेक्नॉलॉजी से किया है और सरकार से मदद और प्रोत्साहन की उम्मीद लगाए बैठा है।
बाइक में स्टेन लॉक दिखता युवक