- Hindi News
- National
- Jalalpur News Hightening Wire Fell In The Burning Of Holika The Villagers Left
होलिका जलाने में हाइटेंशन तार गिरा, बचे ग्रामीण
जलालपुर| प्रखंड के देवरिया बाजार पर होलिका दहन के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब हाइटेंशन का तार टूट कर गिर गया। हालांकि तार गिरने के दौरान ग्रामीण कुछ दूर पर खड़े थे। जानकारी के अनुसार देवरिया गांव के ग्रामीण जहां होलिका दहन करते है।वहां पर उसके ऊपर से दो वर्षों से हाइटेंशन का तार गुजरा है।युवाओं ने जैसे ही होलिका दहन किया।वैसे ही आग की तपिश हाइटेंशन के तार तक जाने लगी।दस मिनट के बाद ही हाइटेंशन का तार गल कर वही गिर गया। महज संयोग अच्छा था कि लोग वहां से हट कर बगल में ही खड़े थे।बाद में पावर सबस्टेशन से लाईन कटवाया गया।तार टूटने के बाद 15 घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रहा।