- Hindi News
- National
- Amnaur News Holi In Election Color Holi Gives Message Of Living And Humanity With Exultation
होली में चुनावी रंग: होली उमंग के साथ जीने और मानवता का देती है संदेश
अमनौर विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं का धरहरा मठिया खेल मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को होली मिलन समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चढ़-बढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सिंह ने किया। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों को अंग वस्त्र फूल माला पहनाकर अबीर गुलाल लगाया। सबसे गले मिलकर होली की शुभकामना दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिसमे गायिका रेणु,व सोनू ने होली गीत गाकर सबका मन मोह लिया। सभी लोग होली के हुरदंग में अबीर गुलाल से सराबोर हो गए। मौके पर परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय ने कहा कि होली उमंग के साथ जीने का संदेश देती है। सभी रंगों में रंगकर एक रूप में एक समाज के मानवता का संदेश देते है।
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
इस मौके पर जदयू नेता सुनील सिंह कश्यप, रामा शंकर सिंह, तपेश्वरी सिंह, नागेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जदयू युवा नेता पवन कुमार सिंह,अंकुश कुमार,पसुप्ति पटेल, मुखिया तपेश्वर सिंह समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
होली मिलन समारोह में बही काव्य रसधारा
मशरक| आदर्श मध्य विद्यालय के ऐतिहासिक शैक्षिक परिसर में सम्पन्न होली मिलन समारोह अपने अनेक प्रभावी रंगारंग साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की वजह से श्रोताओं के सैलाब पर बहुरंगी छाप छोड़ गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर बिहार के कई जिलों से आए लोक गीत गायक दूरदर्शन पटना के कलाकार प्रेमरंजन, रामेश्वर गोप, जिला पार्षद पुष्पा सिंह, सत्येंद्र दुर्दर्शी, मनीष मशरकिया, अमित मिश्रा आदि के होली गीत, लटका-लचका और जोगीड़ा ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा तो बिहार के कोने-कोने से आए कवियों की हास्य रस की कविताएं सबको गुदगुदाते रही। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राम जीवन सिंह जीवन की अध्यक्षता में सम्पन्न कवि सम्मेलन के संचालन करने के लिए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डॉ जयकान्त सिंह जय को बुलाया गया था।
हॉकरों ने मनाया होली मिलन
दिघवारा स्थानीय प्रखण्ड के मीरपुर मछली बाजार के समीप अवस्थित संजय सिंह के आवासीय परिसर में रविवार को प्रखण्ड के हॉकरों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी हॉकरों ने व्यापारिक प्रतिस्पर्धाओं को भूलते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभ कामना दिए। मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ हॉकर पूर्णमासी सिंह, भूषण श्रीवास्तव, मंटू सिंह शंकर रजक दिनेश दास राजेश चन्द्रवंसी राजेश दास मुकेश दास मनोज चौरसिया जुनैद अंसारी सुबास कुमार सियाराम सिंह शिवजी राम के अलावे अनिल सिंह पत्रकार अमित कुमार आदि शामिल थे।
हर रंग का अपना एक अर्थ है लाल रंग प्रेम का प्रतीक
पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय होली पर प्रकाश डालते हुए सभी रंगों की विशेषता बताते हुए कहा कि हर रंग का अपना एक अर्थ है। लाल रंग प्रेम का प्रतीक है, तो पीला रंग पवित्रता का और हरा रंग है आगे बढ़ते रहने का प्रतीक तो भगवा रंग है साधुता का। नीला रंग आसमान की विशालता को जताता है, तो सफेद रंग सादगी और सच्चाई का द्योतक है और काला रंग अशुभता का परिचायक है और साथ ही दुःख का भी। यानी कि हरेक रंग का अपना-अपना अस्तित्व है। हमारे त्योहार मानो इन रंगों बने हैं और हमें जीवन का ये ही संदेश देते हैं कि हमारा जीवन इसी तरह के रंगों की तरह है।