जमीन पर जबरदस्ती बना रहा घर,एसपी से शिकायत
भेल्दी| थाना क्षेत्र के पैगा सदर गांव में एक व्यक्ति के जमीन पर अवैध रूप से उसके पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती घर बनाया जा रहा है। इस संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा सीओ एवं थाना प्रभारी को कई बार लिखित आवेदन दी गई, परंतु अब तक कार्रवाई नहीं हुई। पैगा सदर निवासी भगीरथ प्रसाद के पुत्र विकास कुमार ने एसपी को लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मेरा चचेरा भाई मुन्ना प्रसाद गुप्ता द्वारा मेरे हिस्से के जमीन पर अवैध तरीका से मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसकी सूचना भेल्दी थाना एवं अमनौर सीओ को भी दिया, परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं चचेरा भाई द्वारा धमकी भी दिया जा रहा है।