अगलगी में दो महादलितों का घर जला, हजारों का नुकसान
बनियापुर के भीठी शहाबुद्दीन पंचायत के बगौछीया भीठी गांव में दो महादलित परिवार का झोपड़ीनुमा मकान जल कर राख हो गया है। जिसमे रखे लाखों की सामग्री जल कर राख हो गया है। जिस आशय की सूचना जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण पटेल ने स्थानीय अंचल अधिकारी को दी। बताया गया है कि अगलगी में मुस्मात लूता देवी, संजय नट का फुसनुमा मकान सहित कपड़ा नगदी सामग्री जलकर नष्ट हो गया है। जिससे नट परिवार निराश्रय हो गया। आवेदन पर अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने अपने अधीनस्थ कर्मी को भेजकर नुकसान का मुआयना कर पीड़ितों को आपदा की राशि निर्गत करने की बात कही है। जहां जदयू के महादलित प्रदेश सचिव केश्वर नट, सूफी सलिमुल्लाह अंसारी सहित अन्य जद यू नेता शामिल थे।