अमनौर में दुकानदार को बाइक ने मारी ठोकर, घायल
अमनौर| एस एच-73 अमनौर सोनहो मुख्य पथ के बीच खोरी पाकर गोबिंद डीह के पास एक बेलोरो ने एक भूंजा विक्रेता व बाइक चालक को ठोकर मार दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर उपचार करने के लिए लाए। जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉ ने छपरा रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति भुजा विक्रेता के अमनौर हरनारायण अगुआन निवासी शीशम तिवारी वही बाइक सवार परसा थाना के मस्तिचक निवासी छोटे लाल बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूंजा विक्रेता सड़क किनारे ठेला पर भूंजा लेकर जा रहा था।