- Hindi News
- National
- Manjhi News In Daudpur Killing A Young Man The Body Was Hung From The Tree And Came Home From Kolkata In Hailey Fir Registered
दाउदपुर में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया कोलकाता से हाेली में आया था घर, एफआईआर दर्ज
दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गिरवर राय के टोला में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। बुधवार अलसुबह एक पेड़ पर युवक के लटकते शव की सनसनी खेज जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर दाउदपुर पुलिस शव के बरामदगी में जुट गई। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। स्व. राम विचारी राय के 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र राय की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस गिरवर टोला पहुंची तब तक परिजन दाह संस्कार के लिए शव को लेकर मांझी सरयू नदी के घाट पर ले जा चुके थे। आनन फानन में पुलिस घाट पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया। इधर धर्मेंद्र राय की मौत के बाद प|ी इंदु देवी पति के हत्या होने का जिक्र कर फफक कर रो रही थी। जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र कलकत्ता में ट्रक ड्राइवर था। जो होली में घर आया था। मृतक के दो पुत्रों में 13 वर्षीय आदित्य कुमार जबकि 11 वर्षीय अभिषेक कुमार है। दोनों ने बताया कि मेरे पिता और तीनों चाचा रविन्द्र, धनमन तथा बिट्टू एक साथ मिलकर मंगलवार की शाम किसी बात पर लड़ने- झगड़ने लगे। जिसमे ईंट-पत्थर चलने की भी बात बताई जा रही है। जिसमें बचाने गई मां इंदु देवी फहसुल पर गिर कर जख्मी हो गई। घटना के बाद मामा भी आए थे। रात में हम लोग सो गए थे। फिर उसके बाद कैसे क्या हुआ पता नहीं। सुबह में मृतक की मां सीता देवी ने धर्मेंद्र को न देख कर खोजबीन करने लगी तो उसके शव को एक छोटे से आम के पेड़ पर लटकते हुए देख रोने लगी। पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है। हालांकि दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
शव की हुई पहचान, झाड़-फूंक कराने के बहाने महिला को बुलाकर ले गए और गाेली मार दी
छपरा| बिन टोलिया गांव के सामने पुल के पास फोरलेन पर रविवार को मिले महिला के शव की पहचान कर ली गई है तथा उसके परिजनों को शव को सौंप दिया गया। वह महिला रिविलगंज के जान टोला दियारा गांव निवासी भोला महतो की प|ी 42 वर्षीय सीतादेवी थी। रविवार सुबह में एक अज्ञात महिला तंत्र मंत्र व झाड़-फूंक कराने के लिए घर से बुलाकर ले गयी, जिसके बाद गोली मारकर सीता देवी की हत्या कर दी गयी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फोर लेन पर फेंक दिया गया। वह महिला तांत्रिक का काम करती थी। हत्या के पीछे तंत्र मंत्र से जुड़ा हुआ विवाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने महिला के तांत्रिक होने की आशंका जताई थी। उसके पति ने बताया कि रविवार अलसुबह वह मछली मारने के लिए गंगा व सरयू नदी के दियारा में नाव से चला गया। उस समय उसकी प|ी घर पर थी। जब वह देर शाम लौटा तो, उसकी प|ी घर पर नहीं थी तो, उसने खोज-बीन शुरू की। इसी बीच सूचना मिली कि फोर लेन पर महिला की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। वह सोमवार को सदर अस्पताल में शव की पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने शव को सौंप दिया। आस-पास के लोगों ने पूछने पर बताया कि कोई अज्ञात महिला भोला महतो के घर आयी और उसकी प|ी को झाड़-फूंक कराने के लिए बुला कर ले गई थी, लेकिन वह महिला कौन थी। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
दिघवारा में घर से युवक को बुलाकर गला दबा मार डाला
दिघवारा| जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला में घर से बुलाकर एक युवक की पीट-पीटकर तथा गले में फंदा लगाकर मंगलवार को हत्या कर दी गयी। मृतक सिपाही राय के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। इस मामले में हितलाल राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें उमेश राय,संतोष राय, रौशन राय समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश को घर से बुलाकर ले जाया गया तथा ईट पत्थर से पहले पिटाई की गयी। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया गया। हत्या की घटना को आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव को पेड़ से टंगा हुआ पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। हत्या के मामले में नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। युवक की हत्या के कारण गांव में होली का रंग बेरंग हो गया और मृतक के परिजनों में मातम छा गया। इस घटना के कारण नवल टोला में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई हालांकि इसके मद्देनजर वहां पुलिस कैंप कर रही है और स्थिति नियंत्रण में बताया है। हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है तथा हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
एफआईआर दर्ज
परिजनों ने ग्रामीण उमेश राय, सन्तोष राय, रौशन राय को नामजद करते हुए उनपर मुकेश की हत्या का आरोप लगाया है । मृतक मुकेश ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है। ग्रामीण तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है।
दो दिन पहले फोरलेन पर महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया था, अबतक कारण स्पष्ट नहीं
दाउदपुर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस।