पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dighwara News In Dighwara The Chair Was Lost After A No Confidence Motion Was Passed Against The Deputy Chief

दिघवारा में उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कुर्सी गंवानी पड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय प्रखण्ड में शुक्रवार को उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न आरोप लगाकर उप प्रमुख के खिलाफ़ अविश्वास जताते हुए विशेष बैठक बुलाने की मांग की थी।

जिसके बाद शुक्रवार को पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी। वहीं बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को डीएम ने नामित कर पर्यवेक्षक सह प्रतिनिधि के रूप में भेजे थे। बैठक में पंचायत समिति के कुल 14 सदस्यों में प्रमुख समेत कुल 10 सदस्य उपस्थित हुए। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत सदस्यों ने मतदान किया। मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत आये। प्रस्ताव के विपक्ष में केवल 1 मत आया। मतदान प्रक्रिया में प्रमुख सरिता देवी ने भाग नहीं लेते हुए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य मंजू सिंह,मो. उस्मान,संजू देवी, रीता देवी, नेहा सिंह, मुकेश राय ,बबिता देवी ,उषा देवी के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शशि प्रिय वर्मा उपस्थित थे।

दरियापुर प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी गई, फिर होगा चुनाव

दरियापुर| लोहिया सभागार में प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने सदन में मतदान किया। जिसमें 24 बीडीसी ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। वहीं 34 पंचायत समिति सदस्यों में से 10 बैठक से अनुपस्थित थे। उपस्थित 24 सदस्यों ने प्रमुख के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया जबकि विपक्ष में एक भी मतदान नहीं किया गया है। प्रमुख रामावती देवी भी बैठक में नहीं पहुंची थी।

विक्ट्री निशान दिखाते पंचायत समिति सदस्य।
खबरें और भी हैं...