- Hindi News
- National
- Aikma News In The Final Of The Cricket Tournament Dhanoti Defeated Safari To Win The Cup
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में धनौती ने सफरी को हरा कप पर जमाया कब्जा
प्रखंड के केसरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का फीता काटकर राजद नेता सुभाष यादव ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में धनौती की टीम ने सफरी की टीम को हराकर टूर्नामेंट के कप पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल क्रिकेट मैच धनौती बनाम सफरी के बीच खेला गया। जिसमें धनौती ने टॉस जीतकर सफरी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सफरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाया। जबकि धनौती टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 241 रन बनाकर इस फाइनल मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर सफरी टीम की ओर सर्वाधिक रन बनाने वाले जितेंद्र साह ने 36 गेंद पर 90 रन बनाया। इस क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी व राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव द्वारा टूर्नामेंट के कप व पुरस्कार का वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।