पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वामी विवेकानंद स्कूल का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांझी | कोहड़ा बाजार पर शनिवार को स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन हुआ। वरिष्ठ शिक्षाविद मनोज सिन्हा, चंद्रदेव यादव, काशीनाथ सिंह, श्रीकांत सिंह आदि संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद विधिवत दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह पूंजी है। जिससे बच्चों का भविष्य संवर सकता है। इसके बिना मानव का पूरा जीवन अंधकारमय है। वक्ताओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए किताबी शिक्षा के साथ हीं नैतिक और सांस्कारिक शिक्षा पर भी बल दिया। इसके बिना बच्चे बड़े होकर देश के आदर्श व जिम्मेवार नागरिक नही बन सकते। निदेशक दिलीप उपाध्याय ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार के निर्देशानुसार स्कूल की कक्षाएं 2 अप्रैल से प्रारंभ होगी।
खबरें और भी हैं...