पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News International Women39s Day Daughters Women Handle Aircraft Trains And Traffic

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: बेटियों व महिलाओं ने संभाली विमान, ट्रेन और ट्रैफिक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के पांच चौराहों पर महिला कांस्टेबल ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, किया सम्मानित

शहर का ट्रैफिक सिस्टम रविवार को महिलाएं ही संभाली। शहर के पांच चौक-चौराहों पर लड़की व महिला सिपाही ही ट्रैफिक कंट्रोल की। नगरपालिका चौक,थाना चौक, दारोगा राय चौक, गांधी चौक, मौना चौक पर दो-दो महिला सिपाही तैनात की गई थी। वहीं देर शाम महिला पुलिस अफसरों के साथ सारण एसपी हरकिशोर राय ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिस मौके पर महिला पुलिस अफसरों काे सम्मानित किया गया।

बान...

सिटी रिपोर्टर| छपरा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा जंक्शन के लिए एक इतिहास रचा। छपरा जंक्शन से भटनी के बीच पैसेंजर गाड़ी 55115 चली। यह ट्रेन पूरी तरह से महिला कर्मियों के हवाले रहा। चाहे वो चालक हो, गार्ड हो, टीटीई हो या फिर सुरक्षाकर्मी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन को सीनियर सहायक लोको पायलट के रूप में श्वेता यादव और गार्ड सोनाली कुमारी लेकर गन्तव्य के लिए रवाना हुई। महिला रेल कर्मियों के द्वारा संचालित ट्रेन को स्टेशन डायरेक्टर संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस ट्रेन में चेकिंग स्टाफ के रूप में टीटीई ममता, प्रतिमा, निशा और सुरक्षाकर्मी के रूप में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अर्चना उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बिंदु, कांस्टेबल बिन्नू कुमारी, सुमन कुमारी व गरिमा कुमारी थी। जंक्शन के मैकेनाइज्ड लाउंड्री को महिला कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया । अब से इस लाउंड्री में केवल महिला कर्मी ही कार्य करेंगी।

अान...

सिटी रिपोर्टर| भेल्दी

छोटे से गांव से आने वाली एक लड़की ने पायलट बन समाज को बड़ा संदेश दिया है। सारण जिले के भेल्दी गांव निवासी शिक्षक कौशल किशोर सिंह व गृहिणी सरोज सिंह की पुत्री नूपुर सिंह अब हवाई जहाज उड़ाई। हाल ही में उनका चयन इंडिगो एयरलाइंस में हुआ है। वह फ्लाइट संख्या ए320 की फ्लाइट को आसमान में उड़ाती नज़र आएंगी। चयन होने के पश्चात सांसद राजीव प्रताप रूडी खुद नूपुर को प्रतीक चिन्ह विंग पहनाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। नूपुर के पिता शिक्षक कौशल किशोर सिंह ने बताया कि दो बहन एक भाई मैं सबसे बड़ी नूपुर बचपन से ही एक अलग जोश और जुनून के साथ रहा करती थी। परिवार के लोगों की चाहत थी नूपुर बड़ी होकर डॉक्टर बने मगर उसे तो कुछ और ही बनने का जुनून सवार था ।परिवार की चाहत से दूर नूपुर का सपना तो आसमान में हवाई जहाज उड़ाने की थी उसने आखिरकार अपने जीत वह जुनून के साथ अपने मुकाम को हासिल किया।

शान...

छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन में चालक से लेकर सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाएं संभाली


नूपुर उड़ाएगी विमान, रूडी ने प्रतीक चिह्न विंग पहनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
खबरें और भी हैं...