जलालपुर उपडाकघर 15 दिनों से ठप, ग्रामीण बैरंग लौट रहे
उपडाकघर जलालपुर पन्द्रह दिनों से ठप है।कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस बात से बेपरवाह है कि डाकघर का संचालन किन कारणों से ठप है।जिसके कारण सैकड़ों लोग प्रतिदिन डाकघर से बैरंग लौट रहे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले महीने के 29 फरवरी से ही उपडाकघर ठप है।किसी भी प्रकार की जमा-निकासी,वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। डाक विभाग से जुड़े ग्रामीण डाक सेवकों को भी होली के मौके पर वेतन नहीं मिल सका है। जिसके कारण उनकी होली फीकी रही। सबसे ज्यादा चिंता उनलोगों को हो रही हैं। जो जमा योजनाओं में महीने दर महीने निवेश करते है। उन्हें अब फाइन भरना पड़ेगा। ग्रामीणों के शिकायतों के बावजूद डाक विभाग के वरीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।उपडाकपाल आशीष भारती ने बताया कि प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय को इस बारे में सूचित किया जा चुका है।लिंक का मामला है।वही से इसका निदान संभव है।तब तक परेशानी होगी ही। जल्द इसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।