तरैया में जदयू ने मनाया होली मिलन समारोह
तरैया| गण्डार गांव में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने समारोह में मौजूद सभी लोगो को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि आपलोग हर गांव क्षेत्र में पारंपरिक होली मनाएं और आपसी सौहार्द बनाये रखे तथा कोरोना वायरस से बचने के लिए भी सावधानी बरतें। गायक हेमंत सिंह के पारंपरिक होली गीत पर दर्शकों ने खूब मस्ती किया। जिसमे पूर्व मंत्री गौतम सिंह, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, युवा प्रदेश सचिव र|ेश भास्कर, चंद्रभूषण पंड़ित, धर्मेन्द्र साह, डॉ असलम, तरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा, पानापुर प्रखंड अध्यक्ष बिगन महतो, मसरख प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिंह, वीरेन्द्र ओझा,मुखिया राजीव राम,पोखरेरा मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, विकास चौहान व अन्य ने एक दूसरे को गले लगा की शुभकामनाएं दी है।