पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा, प्रज्ञा भारती का होगा प्रवचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के अतरसन स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। हाथी,घोड़े, व बैण्ड बाजे के साथ पुरुष व महिलाओं ने बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी कर लौआरी,पकवाईनार, के रास्ते जय शिव का नारा लगाते बालेश्वर नाथ मंदिर स्थित यज्ञस्थल पहुंचे जहां आचार्य अरविन्द मिश्रा की देखरेख में विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच महायज्ञ की शुरुआत किया।महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु झांसी से पधारी “किरण प्रज्ञा भारती,प्रवचन के माध्यम से अमृतवर्षा करेंगी व साथ हीं रामलीला व रासलीला का भी हुआ है। यात्रा को शांति पूर्ण सफल बनाने में अप्पू सिंह, उमेश सिंह,प्रकाश सिंह पुन्नू विकास सिंह, राहुल दुबे,भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। भंडारा 19 मार्च गुरुवार को संपन्न होगा।

साहेबगंज में 24 नवंबर से 30 नवंबर भागवत कथा का आयोजन

छपरा| राम अयोध्या साह राम जानकी मंदिर सोनार पट्टी साहेबगंज छपरा मंदिर परिसर में वैष्णव संप्रदाय के त्रिदंडी देव सेवा आश्रम केशलैस सदन अयोध्या जगतगुरु बासुदेव आचार्य विद्या भास्कर जी अयोध्या के परम शिष्य हरिद्वार से आए स्वामी विष्णु विक्रम जी महाराज की अध्यक्षता में पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण यज्ञ और सात दिवसीय भागवत कथा आयोजन के विषय में विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर मंदिर के महंत रंगनाथ त्रिपाठी जी पुजारी दिलीप दास जी ने प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। 24 नवंबर से 30 नवंबर भागवत कथा का आयोजन और पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ राम अयोध्या साह ठाकुरबाड़ी सुनार पट्टी साहेबगंज के तत्वाधान में आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर यज्ञ स्थल का भूमि पूजन ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। बैठक में जिन प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखें अरुण पुरोहित, रंगनाथ तिवारी, गोपाल जी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, रामाशंकर आदि थे।

साहेबगंज में होगा ममहायज्ञ का आयोजन।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...