पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalalpur News Married Woman Murdered For Dowry In Madhaira Bodies Were Burnt Police Recovered And Recovered Body

मढ़ाैरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जला रहे थे शव, पुलिस ने बुझाकर किया शव बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले शव को चोरी छिपे जला रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव के अवशेष को बरामद किया और पोस्टमार्टम ले लिये भेजा। मामला गौरा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर का है। जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर चोरी छिपे शव को जलाने के प्रयास किया जा रहा था । इस संबंध में मृतिका रेखा देवी के पिता सिसवां निवासी दशरथ राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में ससुराल वालों पर दहेज में बाइक नहीं मिलने पर हत्या कर देने का आरोप है। पिता ने कहा है कि ससुराल के लोग हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से देर संध्या चोरी छिपे शव जलाने का भी प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर अर्द्ध जले हुए शव के कुछ अंश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । प्राथमिकी में मृतक रेखा देवी के पति कमलेश राय व ससुरालवाले मुंशी राय, ननकी राय, शत्रुघ्न राय, अमरेंद्र राय, हरिचरण राय को नामजद किया है। मृतिका के पिता ने अपने आवेदन में बताया है कि वे बीते वर्ष मार्च में उनकी पुत्री की शादी गौरा महम्मदपुर निवासी मुंशी राय के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राय से की थी। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

रसूलपुर में विवाहिता की हत्या ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज

नगरा| ओपी थाना क्षेत्र के रसूलपुर में विवाहिता की हत्या कर दी है। महिला रसुलपुर निवासी विकास चौबे की 22 वर्षीय प|ी अनामिका कुमारी उर्फ सपना है। मृतक के पिता जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर निवासी रामेश्वर तिवारी की पुत्री है। गुरुवार को शाम सूचना मिला की आपकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। मौके पिता ने पहुंच कर देखे की घर मे उसका शव पड़ा और उसकी गर्दन में रस्सी का निशान था, उनके पहुंचने पहले ही रस्सी खोलकर नीचे उतार दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले ने मिलकर पुत्री हत्या कर दिया गया। दो वर्ष पूर्व अपने पुत्री की शादी दिनेश चौबे के पुत्र विकास चौबे के साथ की थी।

खबरें और भी हैं...