चाकू की नोक पर नाबालिग से गैंगरेप, दाेनों आरोपी गिरफ्तार
मानुपुर गांव में गुरुवार की देर रात शौच करने जा रही नाबालिग एक लड़की से उसी गांव के दो युवकों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने बताया कि रात में वह शौच करने के लिए शौचालय में गई थी। लौटने के दौरान मानुपुर गांव निवासी प्रयाग राय का पुत्र दिलीप राय एवं सुदीश राय का पुत्र विनय राय ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता के चिल्लाने पर युवकों ने मुंह को गमछे से बांध दिया गया। फिर चाकू की नोक पर कुछ दूर ले जाकर एक घंटे तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने घटना की जानकारी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। लड़की ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की को मेडिकल के लिए छपरा भेज दिया है।