- Hindi News
- National
- Chhapra News Mla Gave A Check Of Four Lakh Rupees To The Victim39s Family
पीड़ित परिवार को विधायक ने दिया चार लाख रुपए का चेक
रिविलगंज प्रखंड के गोदना मोड़ के अशर्फी साह के पुत्र विकास कुमार की मौत विगत दिनों सरयू नदी में डूबने से हो गई थी। पीड़ित परिवार के यहां खुशी का माहौल गम में बदल गया। इसकी सूचना विधायक डॉ. सी एन गुप्ता को मिलते ही अधिकारियों को आपदा कोष से अविलम्ब सहायता राशि मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में रिविलगंज प्रखंड कार्यालय में विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मृतक के परिजन को चार लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि अपनों को खोने का गम काफ़ी दुखदायी होता है। सरकार की इस योजना से परिवार के आश्रितों को काफ़ी सहारा मिलता है। मेरा प्रयास है कि हर जरूरतमंदों को सहायता मिले। इस दौरान रिविलगंज बीडीओ लवली कुमारी,मंडल अध्यक्ष अनुरंजन कुमार,श्याम देव साह,विपिन बिहारी सिंह,वार्ड पार्षद मोहन मुरारी, धर्मेंद्र चौहान, नितेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
चेक देते छपरा विधायक।