किडनी दिवस पर विधायक ने गुर्दा जांच कैंप लगाया
अमनौर| हरिजी उच्च विद्यालय के सभागार भवन में विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को पटना के कुशल चिकित्सकों के माध्यम से निःशुल्क गुर्दा जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा व भाजपा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। जहां अमनौर विधान सभा के सैकड़ों पीड़ित महिला पुरुषों ने इसका लाभ लिया। शिविर में पीएमसीएच के डॉक्टर साजित कुमार के टीम के द्वारा किडनी,यूरिन,बीपी,सुगर का जांच किया गया। कैम्प में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर रहे डाॅ. साजिद व स्वास्थ्य प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया कि यहां लोगों का प्राथमिक उपचार के साथ लोगों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जा रहा है।