आपसी विवाद में मां-बेटा घायल,तीन पर प्राथमिकी
तरैया | थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में मां-बेटे घायल हो गये है। घायल प्रभावती देवी एवं सुनील सहनी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।इस संबंध में घायल सुनील सहनी ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें चंचलिया गांव निवासी विजयशंकर सिंह,अजयशंकर सिंह एवं श्याम सिंह उर्फ भोला सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मेरी मां को उक्त तीनों व्यक्ति गाली दे रहे थे। जब गाली देने से मना किया तो उक्त तीनों व्यक्तियों ने मुझे व मेरी मां को मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।