पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mashrak News Mother Son Who Was Going From Her In Laws Bike To Holi Khel Maiden Collided With Uncontrolled Vehicle Woman Injured

होली खेल मायके से ससुराल बाइक से जा रह मां-बेटा को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर, महिला घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मशरक राजापट्टी महमदपुर एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के सामने बुधवार की रात्रि आठ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला और मोटरसाइकिल सवार को पूर्व प्राचार्य नन्द किशोर सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी अशोक साह का 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार गुप्ता और घायल महिला अशोक साह की अड़तीस वर्षीय प|ी उषा देवी के रूप में हुई। घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार युवक ने बताया कि वो अपनी मां को लेकर होली खेलने अपने मामा के यहां सारण जिले के इसुआपुर गये थे। वहीं से होली खेलकर शाम में गोपालगंज के मड़वा गांव घर वापस लौट रहे थे,तभी चैनपुर के पास अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इलाज के दौरान घायल महिला की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल महिला के सर में गंभीर चोटें आई है। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है।

दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल

एकमा| मांझी-बरौली मुख्य सड़क पर गुरुवार को गंजपर गांव के नहर पुलिया के समीप दो बाइकों की आमने सामने की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा और दो अन्य घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों में गंजपर गांव निवासी दीपक सिंह व टच सिंह,मांझी हंसराजपुर गांव निवासी रणविजय सिंह व हंसराजपुर टोला गोपाली निवासी सोनू कुमार यादव शामिल है।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध जख्मी

बनियापुर|बतरहा बाजार में साइकिल व बाइक की टक्कर में 70 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। पटना के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति उस्ती गांव निवासी राजगृही सिंह साइकिल से बलुआं गांव जा रहे थे। मुंडी तब तक सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार दो युवकों ने वृद्ध के साइकिल में टक्कर मार दी।

बाइक के धक्के से जख्मी महिला की 7 दिन बाद मौत

भेल्दी|बाइक के धक्के से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका 45 वर्षीय चन्द्रावती देवी भेल्दी थाने के रायपुरा गांव के महेश महतो की प|ी बतायी जाती हैं। रायपुरा गांव के महेश महतो की प|ी चन्द्रावती देवी अपने घर से खेत में आलू कोरने पैदल ही जा रही थी,तभी रायपुरा प्रजापति नगर के समीप एक बाइक के धक्के से जख्मी हो गई। घायल महिला का प्राथमिक उपचार गड़खा सीएचसी में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जहां सात दिनों के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सुनील राय परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी एवं हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...