- Hindi News
- National
- Chhapra News National Level Comic Poet Satyendra Visionary And Sportsman Sonali Singh Also Honored
राष्ट्रीयस्तर के हास्य कवि सत्येन्द्र दूरदर्शी व खिलाड़ी सोनाली सिंह को भी किया सम्मानित
अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने पर सोनाली को सम्मान
छपरा| विवाह पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज में बेहतर करने वाली महिलाओं को एक्सपर्ट जोन द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खो-खो और कबड्डी के खिलाड़ी रह चुकी प्रभुनाथ नगर निवासी सोनाली सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीवान के एमपी कविता सिंह मुख्य अतिथि शामिल हुई। आयोजक ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। ताकि उनके हौसले को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर डॉ. अल्का पांडेय,डॉ. रेणु कश्यप,डॉ. विजयारानी,डॉ. प्रियंका शाही समेत अन्य शिरकत की।
राष्ट्रीय एकता अवार्ड से सम्मानित हुए छपरवी
छपरा| सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह के 808 वां उर्स पर अजमेर शरीफ के मुख्य स्टेज पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित दरगाह कमेटी की तरफ से प्रसिद्ध जलसा एनाउंसर सह भाजपा नेता हाफिज साहेब रज़ा ख़ान छपरवी को राष्ट्रीय एकता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल एवं सौहार्द व सद्भावना के प्रतीक अजमेर में गरीब नवाज का उर्स आयोजित किया जाता है। सभी धर्मों के देश विदेश से श्रद्धालु अपनी आस्था के चादर चढ़ाते हैं।
अलग-अलग विधा में मिला सम्मान
लोक गायक सत्येंद्र दूरदर्शी काे मिला सामाजिक योद्धा सम्मान
छपरा| लोक गायक व हास्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी को सामाजिक योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। गंगा बचाओ अभियान ट्रस्ट ने उन्हें यह सम्मान दिया। सम्मान समारोह में बॉलीवुड के भी अनेक कलाकार शामिल हुए। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुड्डू बाबा ने सत्येंद्र दूरदर्शी उर्फ सत्येंद्रनाथ सिंह दूरदर्शी को सम्मान दिया। यहां बता दें कि मशरक प्रखंड के धवरी गोपाल निवासी रामहृदया सिंह व सफेदी देवी के पुत्र बिहार पुलिस में बतौर दारोगा कार्यरत हैं। इससे पहले भी उन्हें कई सम्मान से नवाजा जा चुका है।