हरे पेड़ काटने से मना किया तो पड़ोसियों ने महिला को पीटा
साइकिल से महिला को मारी ठोकर, विरोध किया तो चाकू मारकर किया घायल
तरैया| डुमरी छपिया गांव में पेड़ काटने से मना करने पर विधवा महिला को पड़ोसियों ने डायन कह कर प्रताड़ित किया है। विधवा मायामती कुंवर ने छह पड़ोसियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें विजय सिंह, शिवदयाल सिंह, उदय सिंह,शैलेन्द्र सिंह, रोहित सिंह एवं मोहित सिंह को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा बीएमपी में कार्यरत है।वह अपनी बहू और पोती के साथ घर पर अकेली रहती है। जिसका फायदा उठाकर उक्त लोग उसके खेत से हरा शीशम का पेड़ काट रहे थे।जब उसने मना किया तो धक्का-मुक्की किया और डायन कह कर प्रताड़ित किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
तरैया| थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में अपने दरवाजे पर तोड़ी पसार रही एक महिला को उसी गांव के अमजद ने साइकिल से ठोकर मार दिया।जब महिला ने विरोध किया तो उसे चाकू से मारकर घायल कर दिया है।घायल साजहां खातून का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घायल ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है। जिसमें अमजद खान,नौशाद एवं नजरे आलम को आरोपित किया है।