पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News On 18 Panchayat By Elections 9 Koshangas Were Formed Ballot Papers Are Being Sent

पंचायत उपचुनाव 18 को , 9 कोषांगों का हुआ गठन, भेजी जा रही हैं मतपेटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में तमाम पंचायतों में रिक्त पड़े मुखिया,पंच व वार्ड सदस्य के पदों पर उपचुनाव 18 मार्च को है। 29 फरवरी को संवीक्षा की अंतिम तिथि एवं अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित था। मतदान 18 मार्च को होगी तथा मतगणना की तिथि 20 मार्च निर्धारित है। इसको लेकर निर्वाचन विभाग ने मतपेटिका भेजना शुरू कर दिया है। पुनर्मतदान नहीं होने की स्थिति में जिस प्रखंड में पंच/वार्ड सदस्य के अतिरिक्त किन्हीं अन्य पद का निर्वाचन नहीं होगा तो उस प्रखंड के पंच/वार्ड सदस्य पदों की मतगणना 18 मार्च की संध्या 6ः00 बजे (मतदान समाप्ति के बाद) उसी प्रखण्ड में की जाएगी। सारण जिला में एक जिला परिषद सदस्य, दो मुखिया,पांच सरपंच,चार पंचायत समिति सदस्य, 33 ग्राम पंचायत सदस्य एवं 65 ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए उप चुनाव होना है। जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा पंचायत उप चुनाव को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, विधि व्यवस्था सहित कुल नौ कोषांगों का गठन किया गया है। इस सभी कोषांगों के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इन कोषांगों का प्रभारी बनाया गया है। पंचायत उप चुनाव में जिन प्रखंडों में रिक्ति है।

चुनाव को ले भेजे जाते मतपेटी।
खबरें और भी हैं...