- Hindi News
- National
- Jalalpur News Pandit Mahendra Mishra Jayanti Celebrations Eclipsed Due To Corona Half Marathon Race Also Postponed
कोरोना के कारण पं.महेंद्र मिश्र जयंती समारोह पर लगा ग्रहण, हाफ मैराथन दौड़ भी किया गया स्थगित
कोरोना का कहर अब पूर्वी धुन के जनक पं.महेंद्र मिश्र जयंती समारोह पर भी पड़ने वाला है। आगामी 16 मार्च को होने वाले इसके आयोजन पर अब ग्रहण लग सकता है।कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने किसी भी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक लगा दी है।शुक्रवार को जारी आदेश में आगामी 22-23 मार्च को आयोजित होने वाले बिहार दिवस के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है।पं.महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में भी आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीड़ जुटती है।जिसके कारण संभव है कि राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दे।
दूसरे साल भी नहीं हो सकेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण अगर सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगेगी तो लगातार दूसरे वर्ष भी जयंती समारोह के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सकेगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव के कारण लगने वाले आचार संहिता के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था। इस बार कोरोना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सकेगी।जिसके कारण संस्कृति पसंद लोगों में मायूसी है। इस मामले में सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण बड़े सरकारी कार्यक्रम नहीं होने की सूचना मिली है। वरीय अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा।
क्या कहते हैं विधायक
कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण कार्यक्रम अगर रद्द किया जाता है तो अप्रैल में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिस प्रकार बिहार दिवस का आयोजन 31 मार्च के बाद होगा।ठीक उसी प्रकार जयंती समारोह भी अप्रैल में ही आयोजित होगा।
विजय शंकर दूबे , विधायक, मांझी विधानसभा
मैराथन में 375 लोगों ने शामिल होने के लिए कराया था रजिस्ट्रेशन
सिटी रिपोर्टर| छपरा
न्यू एथलेटिक्स क्लब के तत्वावधान में रविवार को हाफ मैराथन दौड़ेगा सारण का आयोजन होने वाला था। कोरोना की वजह से टाल दी गई है। आयोजकों ने भी कहा है कि प्रशासन का जो भी आदेश होगा उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। बहरहाल आयोजन की जानकारी देते हुए अध्यक्ष समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 मार्च की सुबह 6:30 बजे हाफ मैराथन का शुभारंभ होना था। मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय आने वाले थे। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक 375 लोगों ने मैराथन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। राजेंद्र स्टेडियम से मरहिया मुसेहरी तक लड़के व लड़किया दौड़ लगाएंगे। जिले के तमाम आलाधिकारियों के साथ-साथ सभी दस विधायक, दो सांसद तथा तीन विधान पार्षदों को भी निमंत्रण दिया गया है। यह कार्यक्रम तत्काल टाल दिया गया है। आयोजक ने इसकी नोटिस भी लगा दिया है। मौके पर आयोजन समिति सदस्य देवकुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, राकेश सिंह, अभय प्रकाश, सुरेश सिंह, सभापति बैठा मुख्य रूप से थे। आयोजन अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य संरक्षक विधान पार्षद ईं. सच्चिदानंद राय हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में पुरुष व महिला को 51-51 तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। तृतीय पुरस्कार 11 हजार का है। चतुर्थ से दशम पुरस्कार 5-5 हजार रुपए का है।
चार दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभांरभ, काेरोना वायरस की वजह से स्थगित
सिटी रिपोर्टर|छपरा
आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने के लिए शहर के बाजार समिति स्थित किसान भवन परिसर में अंतिम बार यंत्रीकरण मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रमंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर विजेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों से किसानों के द्वारा आधुनिक यंत्रों के माध्यम से खेती करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी गांव में जाकर किसानों को यंत्र एवं उनके उपयोग के बारे में बताएं तथा उससे होने वाले फायदे को भी विस्तार से बताएं। ताकि किसान कम जमीन में खेती का अधिक उत्पादन कर सकें। वही जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने कहा कि किसान सलाहकार खेतों में जाएं उनके पैदावार को देखें उस में हो रहे कमी एवं आर्थिक नुकसान का भी आकलन करें किसान को बताएं कि कैसे कम खर्च में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्हें आधुनिक यंत्रों के उपयोग कर खेती में बेहतर करने के उपायों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि यंत्र के माध्यम से खेती कर प्रदूषण को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
किसानों के हित में चलाई जा रही अन्य विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
कृषि समन्वयक दीपक कुमार ने केंद्र पर आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संयोग लाभुकों के पहचान के विषय में एवं किसानों के हित में चलाई जा रही अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं अधिक से अधिक संयोग लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का सुझाव दिया। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण संजय कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र जैसे सुपर सीडर, स्ट्रा बेलर, रोटरी मल्चर, रीपर बाईडर, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर कुल राशि का 15% राशि खर्च किया जाना है। इस बावत डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कृषि मेला का शुभारंभ के बाद स्थगित करा दिया गया है। अगले आदेश तक स्थगित रहेगा। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि कृषि मेला नहीं लगेगा। जिन किसानों को परमिट दिया गया है वे दुकानों से यंत्रों की खरीदारी कर सकते है।
जानकारी देते आयोजन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र।
कृषि मेला में शामिल किसान।