विवाद में पैक्स अध्यक्ष व एचएम ने कराई प्राथमिकी
तरैया| थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में माधोपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह और प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर के एचएम प्रणव कुमार सिंह ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पैक्स अध्यक्ष ने प्रणव कुमार सिंह,सचिन उर्फ गोलू कुमार एवं रौशन कुमार पर एफआईआर दर्ज कराया है।इनका आरोप है कि ये लोग उसके जमीन में घर बना रहे थे जब उसने मना किया तो सभी लोग मारपीट कर घायल कर दिए तथा सचिन कुमार दाब से मारकर अंगूठा काट दिए और देशी कट्टा आसमान में लहराने लगे।