पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mashrak News Procession Will Begin In Mashrak On April 2 Decision Taken In Meeting

मशरक में 2 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, बैठक में लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय बजरंग दल मशरक द्वारा दो अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा निकालने को लेकर महावीर मंदिर के प्रांगण में शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने की। मौके पर हिन्दू जागरण मंच के रमेश सिंह, नंदन बाबा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ,सचिव राकेश सिंह, महामंत्री रोहित सिंह, राजेश सिंह, मंत्री गौतम कुमार, गोलू कुमार, बिक्की कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, विकेस तिवारी, सोनू कुमार उपस्थित थे। रामनवमी जुलूस जो दो अप्रैल को महावीर मंदिर चौक से डाकबंगला रोड, मां सिद्धिदात्री मंदिर चौक, स्टेशन रोड, गोला रोड, सतीवारतीर, मशरक तक्थ गांव, थाना शिव मंदिर, यदुमोड़, चन्देश्वर मोड़, मशरक शास्त्री टोला होते हुए महावीर मंदिर चौक पर आकर समाप्त हो जायेगा।

शरक में शोभायात्रा को लेकर तैयारी में जुटे।
खबरें और भी हैं...