पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनबरसा सड़क को लेकर धरना- प्रदर्शन 18 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांझी| मांझी -जैतपुर वाया सोनबरसा सड़क के पुनर्निर्माण व पक्कीकरण मांग को लेकर ग्रामीण एक बार फिर आंदोलन को तेज करेंगे। सोनबरसा के ग्रामीणों ने स्थानीय देवी स्थान पर शपथ लेकर यह घोषणा की है। छपरा सदर एसडीओ को धर्मात्मा सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने 18 मार्च को प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। धर्मात्मा सिंह ने बताया कि पिछले पांच मार्च को ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर उक्त जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की थी। प्रशासन द्वारा आश्वासन देकर अमल नही करने पर नाराज लोगों ने लोकसभा चुनाव में तीन बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया था।
खबरें और भी हैं...