पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से रबि फसलों को हो रहा है नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकमा नगर पंचायत बाजार व प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदले के चलते दो दिनों से रुक रुक कर हवा की झोंकों व बादलों के गर्जना के साथ बारिश हो रही है। दूसरे दिन शनिवार को भी रुक रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते रबी की फसलों को क्षति होने की बात किसानों ने बताई है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बारिश के चलते चरमराई है। नगर पंचायत व आसपास के क्षेत्र में भी बिजली की बार-बार कटौती होती रही है। वहीं नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित गड्ढा युक्त जर्जर सड़क पर जल भराव व कीचड़ के साम्राज्य के चलते राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एकमा नगर पंचायत बाजार के अलावा रसूलपुर, परसागढ़, हरपुर, गौसपुर, आमडाढ़ी, वंशी छपरा, राजापुर, खानपुर, विशुनपुरा, नचाप, भजौना, महमदपुर, मुबारकपुर, काटोखर, ताजपुर, शीतलपुर, बरेजा, भरहोपुर, बलिया कोठी, सरांव, हंसराजपुर, गोबरही आदि गांवों में बेमौसम बारिश से तापमान में फिर से गिरावट आयी है। उधर चंदन श्रीवास्तव, महेश सिंह, सुनील सिंह, अवधेश यादव, शिवनाथ राम, सत्यदेव यादव, मदन सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, देवकुमार सिंह, हरिकिशोर पंडित, प्रमोद मिश्रा, मदन गोपाल सिंह, लाल साहब ठाकुर, सिंकू सिंह, उपेंद्र यादव, अजीत कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, जगलाल राम, रवि कुमार महतो आदि ने किसानों ने बताया है कि तेलहन, दलहन व बाली निकल चुके गेहूं की फसल के खेतों में बारिश के साथ हवा चलने से गिर गई है। इससे काफी नुकसान हुआ है। उधर अलविदा हो रही ठंड ने फिर से अपनी दस्तक से अभी कुछ दिन और भी रुकने का अपना एहसास करा दिया है।

बारिश से मसूर, चना व सरसो पर प्रभाव

सुबह से ही आसमान में बादल के साथ बारिश शुरू हो गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जबकि बीच-बीच में हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों को खासा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रबी फसल को लगातार बारिश के कारण काफी क्षति हो रही है। खासकर दलहन व तिलहन फसलों पर बारिश का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। बारिश का मसूर के फसल, चना व सरसो पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। स्ट्रॉबेरी को भी काफी नुकसान हो रहा है।

आगे तापमान

रविवार 28 डिग्री 17 डिग्री

सोमवार 28 डिग्री 16 डिग्री

मंगलवार 29 डिग्री 16 डिग्री

बुधवार 31 डिग्री 16 डिग्री

एकमा में बारिश से हुए नुकसान।

आज भी बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार आज व कल भी बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिक बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को आठ एमएम तक बारिश हो सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बेमौसम बारिश हो रही है।

खबरें और भी हैं...