- Hindi News
- National
- Manjhi News Renovation Of Maharani Mata Temple In Sheetalpur With Vedic Chanting With Prayers And Prayers
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन-पूजन के साथ शीतलपुर में महारानी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का हुआ शुभारंभ
मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव स्थित प्राचीन महारानी माता मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा-अर्चना व हवन-पूजन के साथ गुरुवार की सुबह आधारशिला रखी गई। स्थानीय निवासी व पश्चिम बंगाल के पुलिस विभाग के डीजी एडमिनिस्ट्रेशन पांडेय नीरज नयन द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शिलान्यास की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल से आए आचार्य पंडित गुणाकर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं पश्चिम बंगाल के डीजी एडमिनिस्ट्रेशन पांडेय नीरज नयन की जनहित व धार्मिक आस्था से जुड़ी इस पहल से शीतलपुर गांव वासियों सहित आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह, ताजपुर के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, शीतलपुर के पूर्व मुखिया गोरखनाथ, भगवान सिंह, राजकिशोर सिंह, धनंजय सिंह, अनिल सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संत सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह आदि के अलावा काफी संख्या में शीतलपुर सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
माधोपुर दुर्गा मंदिर में अष्टयाम को लेकर निकली कलश यात्रा
रसूलपुर| स्थानीय थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव स्थित मनसापूरण मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित अखंड अष्टयाम के लिए गुरुवार को कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई।गाजे बाजे और गगनभेदी नारों के बीच प्रारंभ हुई कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जलभरी मांझी - बरौली पथ स्थित हनुमान मंदिर परिसर से की गई। फिर श्रद्धालु दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां पं. काशी तिवारी व गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा यजमानों से संकल्प कराते हुए पूजा अर्चना कराई गई। पूजा-अर्चना के साथ ही 24 घंटे के लिए हरे राम हरे कृष्णा मंत्र का गायन प्रारंभ हो गया।कलश यात्रा में स्थानीय मुखिया विजय कुमार उपाध्याय, डब्ल्यू उपाध्याय, अरविंद राय, संदीप उपाध्याय, भूटी बाबा, कामता राय, अवधेश उपाध्याय, उपेंद्र पांडेय, छोटू पांडेय, प्राचार्य नरोत्तम उपाध्याय आदि मुख रुप से शामिल थे।