पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद नेता ने लालू प्रसाद और प्रभुनाथ सिंह से की मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के विशुनपुरा कला गांव निवासी व वरीय राजद नेता देव कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ लालू प्रसाद व प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और कुशलता की जानकारी ली है। उधर इस मुलाकात के बाद आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। आगामी एकमा विधानसभा चुनाव के लिए राजद के भावी प्रत्याशियों की दौड़ में देव कुमार सिंह भी शामिल हैं।

रांची (झारखंड) में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के आरोप में रांची स्थित जेल में बंद है। मुलाकात कर लौटने के बाद राजद नेता देव कुमार सिंह ने बताया कि लालू जी से मिलने रांची गया था। उनकी तबियत खराब चल रही है। स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी हुआ है। उनके स्वास्थ्य को देखने के दौरान रांची के अस्पताल में मिला था। इस दौरान साथ में धर्मनाथ राय, हरिकिशोर पंडित, राजा अली व अनिल राय भी मौजूद थे।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ बाबू से मिलने भी गया था। वह झारखंड राज्य के हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारागार में पिछले तीन सालों से बंद है। उन्होंने कहा कि जेल के विजिटर रजिस्टर में भी मेरा नाम दर्ज है। मेरे साथ धर्मनाथ राय, हरिकिशोर पंडित, अनिल राय, राजा अली व राज किशोर सिंह भी मिलने गये थे।

खबरें और भी हैं...