- Hindi News
- National
- Chhapra News Rumors Of Fleeing From Bengaluru By Telling A Youth Of Isuapur A Suspected Corona Patient Turned Out To Be A Dengue Patient
इसुआपुर के युवक को कोरोना का संदिग्ध मरीज बता कर बेंगलुरू से भागने की फैली अफवाह, निकला डेंगू का मरीज
छपरा में स्वास्थ्य महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेंगलुरु में भर्ती एक कोरोना के मरीज के आइसोलेशन वार्ड से भागकर छपरा आने की खबर वायरल हो गई। विभागीय अधिकारी मरीज की तलाश में जुट गए। हालांकि बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसुआपुर के रामपुर अटौली का युवक कोरोना वायरस के मरीज नहीं है बल्कि डेंगू का मरीज है। वह बेंगरुलु में ही अस्पताल में भर्ती है। फरार नहीं हुआ,इस तरह का अफवाह फैलाया गया है। उस मरीज कोरोना की बजाय डेंगू का संक्रमण है। जिसके बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। इस बावत सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं थी। अफवाह फैला दिया गया कि कोई कोरोना मरीज भाग गया है और छपरा आ रहा है। विभागीय अधिकारियों से पता चला कि वह डेंगू के मरीज है और अस्पताल में भर्ती है।