गर्भवती के एएनसी जांच में सारण का दूसरा स्थान
{जनवरी की रैंकिंग में सारण को मिला दूसरा स्थान
सारण में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एंटी नेटल चेकअप) सभी सरकारी अस्पतालों में की जाती है। महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है। गर्भावस्था के दौरान महिलांए अपने व होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सहज दिख रही हैं। सारण में जनवरी में 10605 गर्भवती का टोटल एएनसी जांच की गयी है। जो जिले के निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। जनवरी में 109 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। एचएमआईएस के पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार सारण को पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
गर्भावस्था के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता
सीएस डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा गर्भावस्था में हर महिला को उसके हिमोग्लोबिन, आयरन व कैल्सियम की स्थिति पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्भवती को सुपाच्य भोजन करने तथा नियमित टहलने पर जोर देने की आवश्यकता है। सरकार की सोच है कि गर्भावस्था में सही देखभाल हो। आवश्यकता के अनुसार गर्भवती को जरूरी पोषक तत्व मिले। ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी हो। इस अभियान के तहत सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। 3 माह से 9 माह के बीच की ही महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य चेकअप की जाती है।
प्रत्येक महीने के 9 तारीख को लगाया जाता है कैंप
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सदर अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह के 9 तारीख को विशेष कैंप लगाकर गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। महिलाओं में हीमोग्लोबीन, एचआईवी, वीडीआरएल, एचओवी, एसएजी, यक्ष्मा की जांच की जाती है। वहीं स्वच्छ पेयजल व शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। गर्भवती की खून, पेशाब की नि:शुल्क जांच की जाती है। साथ ही महिलाओं को आयरन की गोली, कैल्सियम और विटामिन की दवा दी जाती है।
शिशु में मृत्यु दर में कमी आना है उद्देश्य
{एचएमआईएस पोर्टल पर ट्रेंड कर रहा है रैंकिंग
{लक्ष्य से अधिक महिलाओं की हुई एएनसी जांच