सहनवाजपुर ने पानापुर को 4 विकेट से किया पराजित
पानापुर प्रखंड के रामपुररुद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर के क्रीड़ा मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मुकाबला सहनवाजपुर बनाम पानापुर के बीच खेला गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा ने फीता काटकर किया । उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
संगम बाबा ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी वही होते हैं, जो अनुशासन में रहकर खेलें। और अनुशासित खिलाड़ी हीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाते हैं । इधर 20 ओवरों के खेल में पानापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 75 रन बनाये । जवाबी पारी खेलती हुई सहनवाजपुर की टीम 17 ओवरों में 6 विकेट खोकर 76 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीतकर कप अपने नाम कर लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम सहनवाजपुर के अरुण को व मैन ऑफ द सीरिज उपविजेता टीम पानापुर के अभिषेक को एलईडी टीवी का पुरस्कार स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह के हाथों दिया गया।
टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर व बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार सहनवाजपुर के अरुण और बेस्ट बैट्समैन पानापुर के विक्की को पैक्स अध्यक्ष शंभू सिंह ने दिया । इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक दीपक सिंह एम्पायर अनिल मलहोत्रा व अंबु सिंह और कमेंटेटर रंजन बाबा के साथ सैकड़ों खेलप्रेमी
उपस्थित थे।