वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक
मांझी| कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 12 वीं बैठक हुई। उद्घाटन राजेंद्र केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ एमएस कुंडू ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ अभय कुमार सिंह ने गत सत्र 2018 -19 कृषि विज्ञान केंद्र में किये गए कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के उपलब्धियों को पटल पर रखा। बीते वर्षों में किये गए अलग- अलग दलहन, तेलहन एवं सब्जियों के प्रथम पंक्ति प्रत्यक्षण का भी ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही कृषक गोष्ठी, प्रक्षेत्र दिवस, कार्यशाला स्वच्छता अभियान का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।