पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Traya News Shailendra Met Pappu39s Family In A Road Accident Gave A Check Of 4 Lakhs

सड़क दुर्घटना में मृत पप्पू के परिजनों से मिले शैलेन्द्र, दिया 4 लाख का चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन रामबाग में एसएच 73 पर सड़क दुर्घटना में मृत तरैया निवासी पप्पू कुमार सिंह कुशवाह के परिजनों से जदयू प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुलाकात किया और सांत्वना दिया।प्रदेश सचिव ने सारण डीएम से पीड़ित परिवार के बारे में बातचीत की। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मृतक की प|ी गीता देवी को चार लाख रुपये मिलेंगे। वहीं सड़क दुर्घटना में घायल मृतक के चचेरे भाई सरयुग सिंह का उपचार पीएमसीएच में प्रदेश सचिव की देख रेख में किया जा रहा है। घायल को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश सचिव के इस पहल पर गांव के लोगो ने उनकी प्रंशसा किया है। विदित हो कि होली के दिन मंगलवार को रामबाग तरैया-मसरख मुख्य सड़क एसएच 73 पर खेत देख कर लौट रहे दो भाइयों को एक पिक ने रौंद दिया था।

तरैया में मृतक के परिजनों से मिलते शैलेन्द्र प्रताप।
खबरें और भी हैं...