भारोत्तोलन में शक्ति सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, सम्मानित
राष्ट्रीय सिविल सर्विस भारत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के लाल शक्ति सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिलेवासियों को गौरवान्वित किया है। इसी के उपलक्ष्य में राजेन्द्र स्टेडियम में रविवार को सारण जिला भारत्तोलन संघ के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर शक्ति सिंह को सम्मानित किया गया। शक्ति के इस कामयाबी पर प्रबुद्ध लोगों व खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
इस मौके पर दौड़ेगा सारण के सभी सदस्य और अन्य सहयोगी उपस्थित थे। समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह, प्रो. एचके वर्मा, खेल प्रशिक्षक सुरेश सिंह, सीपीएस के मैनेजर विकास सिंह, संत जोसेफ एकडेमी के निदेशक देवकुमार सिंह, अभय कुमार सोनू, राकेश सिंह, मेराज खान व अन्य सामूहिक रूप से सम्मान समारोह में शक्ति सिंह को सम्मानित किया और शुभकामना दी।
इस मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने इस जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि आज युवाओं के लिए चुनौतीपूर्ण होगा जो भारोतोलन में ब्रॉन्ज मेडल जीतना इतना आसान नहीं है, जो शक्ति ने दिखा दिया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इधर 15 मार्च को आयोजित होने वाली ‘दौड़गा सारण’ हाफ मैराथन की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने किया।
जिले का बढ़ाया मान