पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणपटी में संगीत समारोह में गायकों ने लोगों को झुमाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणपट्टी गांव में गुरुवार की आयोजित संगीत समारोह में पहुंचे जाने-माने कई गायक कलाकारों ने ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक-श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एकमा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा नेता कामेश्वर सिंह मुन्ना ने किया।

गायक दिवाकर सिंह ने मंगलाचरण से समारोह का आगाज किया। व्यास राम बहादुर सिंह हलचल, प्रमोद पाठक, मिनी मनोज तथा संदीप शायक ने भी अपनी गीतों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। गायक विक्की सावन ने अतिथियों व कलाकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य धर्मेंद्र सिंह समाज ,पूर्व मुखिया विजय सिंह, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, परमात्मा सिंह, र|ेश र| आदि मौजूद थे।

संचालन गीतकार व कवि विजेंद्र तिवारी ने किया। उधर स्थानीय लीलाधर गिरी के मठिया गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में चौबीस घण्टे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। समापन के अवसर पर गायकों ने भजन व आरती प्रस्तुत किया। भंडारा का भी आयोजन किया गया। संचालन कामेश्वर गिरी ने किया।

खबरें और भी हैं...