- Hindi News
- National
- Manjhi News So Far 70000 People In Support Of Caa Told The Importance Of The Law Rana Pratap
सीएए के समर्थन में अबतक 70 हजार लोगों से मिल कानून की अहमियत बताया:राणा प्रताप
मांझी में अब तक 70 हजार लोगों से मिल कर सीएए के समर्थन में तथा उसके देशहित में कानूनी पहलुओं को अब तक बता चुकां हू।इस संदर्भ में मांझी के तीन लाख लोगों से मिल कर कानून के समर्थन में बताने का लक्ष्य रखा हूं। यह बातें बगोइयां, भरवलिया, हरखपुरा तथा दुमदुमा आदि गांवों में चौपाल में ग्रामीणों के समक्ष मांझी विधानसभा के बीजेपी के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने रविवार को कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार की नीतियों को एक कार्यकर्ता की हैसियत से घर-घर पहुंचा रहा हूं।आमलोगों के मिल रहे समर्थन से बीजेपी कार्यकर्ता गदगद है।केन्द्र सरकार की योजनाओं के कारण मांझी का विकास हो रहा है। डब्ल्यू ने कहा कि अब तक विधानसभा के जलालपुर तथा मांझी के तीन दर्जन से अधिक गांवों में केन्द्र सरकार की योजनाओं से आमलोगों को अवगत कराया जा चुका है।जिसका लाभ आमलोगों को मिल भी रहा है।चौपाल में बीडीसी अजय सिंह, रिंकू कुमार, संजय प्रसाद,फुलेना ठाकुर, बेचन ठाकुर, मनोज राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
मांझी में चौपाल के दौरान राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू व ग्रामीण।