पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aikma News Sp Gave Instructions To Review The Status Of Various Crime Registers

एसपी ने विभिन्न अपराध पंजियों की स्थिति का अवलोकन कर दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय द्वारा एकमा थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में संज्ञेय व असंज्ञेय कांडों की समीक्षा कर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश व आदेश दिया। एसपी ने इस दौरान अपराध रजिस्टर, मासिक व दैनिक अपराध विवरणी, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार के निरीक्षण के अलावा लूट, डकैती, गुंडा, गैंग गिरोह पंजी, स्टेशन डायरी, गोपनीय डायरी का भी अवलोकन किया। एसपी ने अवैध शराब की तस्करी व बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कड़े निर्देश दिए। उन्होंने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने व साधारण मामलों को जनता दरबार लगाकर निस्तारण करने का भी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। उन्होंने सार्वजनिक संस्थाओं की सुरक्षा के मद्देनजर नियमित जांच सहित वाहनों की जांच व फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के बाद एसपी ने कहा कि विभागीय नियमानुसार नियमित निरीक्षण के तहत पंजियों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन कर अपराध नियंत्रण हेतु जरूरी निर्देश दिया गया है। सनद रहे कि इसके पूर्व एसपी श्री राय अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर चुके हैं। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह, मनोज कुमार, विजय साह, निरंजन मंडल, अशोक मांझी, जमादार मांझी आदि अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...