पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसपी ने एकमा पुलिस इंस्पेक्टर ऑफिस का किया निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एकमा| एसपी हर किशोर राय ने गुरुवार की देर शाम स्थानीय अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर पहुंच कर कई निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पहुंच कर अपराध विवरणी पंजी/रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने व वांछित फरार अभियुक्तों व अपराधियों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर सभी अपराध अभिलेखों व पंजियों के सुव्यवस्थित रख रखाव सहित परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसे शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अंचल के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सहित एकमा व सर्किल के अन्य थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...