पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Special Gram Sabha Will Be Organized In Panchayats From March 16

16 मार्च से पंचायतों में होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम सुब्रत कुमार सेन द्वारा वीडियोंकाॅफ्रेंसिंग के माध्यम से सारण जिला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 16 मार्च से प्रत्येक पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर जिला स्तर से अनुमोदित करा लिया जाय तथा ग्राम सभा की बैठकों की तिथि और समय का प्रचार-प्रसार करायी जाये। डीएम ने कहा कि विशेष ग्रामसभा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई है। साथ ही लोगों से सरकार की योजनाओं पर फीड बैक प्राप्त करनी है। डीएम ने कहा कि स्थानीय लोगांे की किस तरह की और अपेक्षा है। इसकी भी जानकारी ग्राम सभा के माध्यम से जुटायी जाय। प्रत्येक ग्रामसभा से कम से कम दस फीडबैक प्राप्त कर उसे निर्धारित प्रपत्र में अपलोड किया जाना है। डीएम ने कहा कि ग्राम सभा के आयोजन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस में प्रखण्ड एवं अंचल स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, सलाहकार, मनरेगा के पीओ, जीविका के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामसभा के अवसर पर आरटीपीस, लोकषिकायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, समाजकल्याण, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास के काउंटर लगाये जाएंगे जहाँ लोग अपना आवेदन देंगे। डीएम ने कहा कि जिस प्रखण्ड में 15 से ज्यादे पंचायतें हैं।

खबरें और भी हैं...