पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेल अनुशासन सिखाता है: पुष्पा सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फॉरएवर टी20 टूर्नामेंट चांदबारवा के कीड़ा मैदान पर आयोजन किया गया है। उद्घाटन जिला पार्षद पुष्पा सिंह एवं सुमित कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। जिला पार्षद पुष्पा सिंह ने कहा कि आपलोग खेले, आपलोग एक कदम आगे बढ़े, हम आपके साथ 100 कदम बढ़ा बढेंगे। खोरीपाकर क्रिकेट क्लब बनाम बहादुरपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खोरीपाकर टीम ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 231 रनों के लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए बहादुरपुर टीम ने 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 203 रन बना सकी। इस तरह खोरीपाकर के टीम ने इस मैच को 27 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के विनय को दिया गया। जिन्होंने 4 ओवर में मात्र 35 रन देकर 5 विकेट लिया। इस मौके पर सुपरवाइजर सीताराम कुमार, अस्सिटेंट सुपरवाइजर रजनीकांत सिंह, संजय, मुना सिंह (कॉमेंटेटर) प्रिंस बाबा (स्कोरर), मधु सिंह, चुनमुन बाबा, सुकेश बाबा, भुटकुन बाबा, भीम समेत अन्य उपस्थित थे।

मशरक में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती पुष्पा सिंह।
खबरें और भी हैं...