- Hindi News
- National
- Dighwara News Statue Of The Priest Of The Devi Temple Unveiled In Dighwara
दिघवारा में देवी मंदिर के पुजारी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
सोनपुर प्रखण्ड के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हासिलपुर पंचायत के ग्राम लहलाद चक में महान समाज सेवी एंव देवी मंदिर लहलाद चक के पुजारी स्व. रामस्वारथ दास के प्रतिमा का स्थापना उनके पुत्र बीरेन्द्र प्रसाद के द्वारा किया गया। जिसका अनावरण पूर्व विधान पार्षद सह अति पिछड़ा आयोग के सदस्य रविन्द्र ताती एंव मनोज कुमार ताती प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष जदयू के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में विक्रम कुमार जदयू प्रदेश महासचिव सह जिला अध्यक्ष ,वैशाली सत्येन्द्र कुमार दास शिक्षक,पिंकी सहनी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ,हीरामणी ताती अध्यक्ष पान स्वासी बुनकर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल होकर शोभा बढ़ाया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि चन्देशवर प्रसाद,परिवार में विशेस्वर प्रसाद,महानंद प्रसाद वर्तमान पुजारी,कामेश्वर प्रसाद,रामनाथ दास,राधेकृष्ण प्रसाद,सुरेन्द्र प्रसाद,सिकन्दर दास, अर्जुन दास,पामा संगठन सारण के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद चन्द्रवंशी,संजिव कुमार,सोहन लाल चन्द्रवंशी,ग्रामवासी शिवनाथ राय पूर्व वार्ड सदस्य,कुमारी मुन्नी देवी उपमुखिया हासिलपुर,रविकुमार चन्द्रवंशी शिक्षक,कन्हैया प्रसाद शिक्षक उपस्थित थे।