पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saran News Strike Continued In Saran Protesting From Place To Place Teachers Said Government Cannot Live Peacefully By Ignoring Us

सारण में हड़ताल जारी, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों ने कहा- हमें नजर-अंदाज कर चैन से नहीं रह सकती है सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांझी| स्थानीय बीआरसी के परिसर में 25 वें दिन हड़ताली शिक्षकों ने हवलदार मांझी की अध्यक्षता में धरना दिया और अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार समान कार्य समान वेतन व पुरानी सेवा-शर्त लागू करने आदि हमारी मांगों की अनदेखी कर चैन से नहीं रह सकती। हमारी चट्टानी एकता के सामने उसे विवश होकर वार्ता करनी ही पड़ेगी। बच्चों की पढ़ाई बाधित व शिक्षा-व्यवस्था चौपट होने के लिए सरकार पूरी तरह दोषी है। हम भी देखते हैं कि सरकार कब तक हमें नजर अंदाज करती है। मांगे पूरी होने तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। धरना को शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति के जिला सदस्य दिनेश कुमार सिंह, पंकज प्रकाश सिंह, पप्पू कुमार, रवींद्र ठाकुर, मुकेश पंडित, सुभाष यादव, सकलदीप सिंह, मिथिलेश यादव, मंगलेश्वर मिश्रा, टीएन तिवारी, सच्चिदानंद,शशि कुमार, अंगद कुमार, मनोज कुमार सिंह, रमावती सिंह, फूलमती देवी आदि ने संबोधित किया।

अमनौर| हड़ताली शिक्षक धैर्य के साथ डटे रहे, कहा- सरकार को शिक्षकों का हक देना पड़ेगा

प्रखंड के नियोजित शिक्षक वेतनमान की मांग को लेकर बीआरसी परिसर अमनौर में 25 वें दिन भी पूर्ण रूप से हड़ताल पर बने रहे। जिससे प्रखंड के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित है। नियोजित शिक्षक इस बार सरकार से आर पार के मूड में है। इनका कहना है कि सरकार जबतक वेतनमान देने की घोषणा नहीं करती है। हम सभी शिक्षक एकजुटता के साथ हड़ताल पर बने रहेंगे।गुरुवार को हड़ताली शिक्षकों को सं‍बोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य ब्रह्मानंद पाण्डेय व पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के सभी शिक्षक शिकार है। आप सभी धैर्य के साथ अपनी चट्टानी एकता बनाये रखे। सरकार की हठ जरूर टूटेगा,शिक्षक नेता कमलेश राम ने कहा कि नियोजित शिक्षक का मांग जायज है। हड़ताल की अध्यक्षता शैलेन्द्र यादव,मंच संचालन शम्भूनाथ प्रसाद ने किया। मौके पर नीरज कुमार शर्मा,अनिल सिंह,प्रभात सिंह ब्रजेश कुमार यादव, रवि शंकर कुमार, मनोज कुमार, मो खलीलू रहमान, बीरेंद्र राम, मनोरंजन सिंह, महाराणा प्रताप, अल्पना मिश्रा, सरिता कुमारी, नीलम कुमारी, बबिता कुमारी, नरेंद्र शर्मा, गणेश राम, बिकर्मा प्रसाद केसरी, विश्वकर्मा शर्मा, अरुण ओझा, गणेश राम समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।

नप चौक पर धरना पर बैठे शिक्षकों ने कहा- हम झुकने वाले नहीं, सरकार को मांग पूरा करनी ही होगी


छपरा| शिक्षकों के हड़ताल का 25 वां दिन भी नगरपालिका चौक पर जारी रहा। बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र सिंह ने और संचालन अशोक सिंह ने किया। सभी शिक्षकों ने एक सूर से कहा कि हमारी मांग है कि सरकार वेतनमान दें। जब तक नहीं देगी हड़ताल जारी रहेगा। राज्य संघर्ष समन्वय समिति ने बिहार राज्य के सभी शिक्षकों को आह्वान पर हड़ताली शिक्षक ने इस बार होली नहीं मनाया और सीएम व डिप्टी सीएम का पुतला दहन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव भी उपस्थित थे। गुरुवार को भी शिक्षकों का आंदोलन जारी रहा। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश के नेतृत्व में नेहरु स्मारक पार्क में शिक्षकों का धरना जारी रहा। मौके पर राजाजी राजेश ने कहा कि राज्य के निर्देश पर यहां पर तीन दिनों के लिए धरना को स्थगित कर दिया गया था लेकिन फिर से जारी है। उन्होंने बताया कि इस बीच विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, विधान पार्षद डॉ. प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ. रामानुज प्रसाद से सहमति पत्र लिया गया। वहीं नगरपालिका चौक पर धरना में नेता कमलेश्वर राय, बृजेश सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद यादव, समरेंद्र बहादुर, सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, विकास कुमार, हरि बाबा, उमाशंकर तिवारी अमितेश, फौजिया नाहिद, शिखा सिन्हा, गुड़िया कुमारी ,राधा कुमारी, तृप्ति, ज्योति सिन्हा, रेनू कुमारी , मुनि मनोज, अशोक सिंह, हरि बाबा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मुन्नीलाल, शैलेश तिवारी, प्रभुजी, बसंत देव, हरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, अमरेश, सोनी कुमारी, महावीर राय, बबीता ओझा, संतोष सिंह, अनीता झा, र|ेश कुमार र|, दुर्गेश चंद्र, कमलेश यादव, सुशील कुमार, अमरेंद्र सिंह आदि थे।

िशक्षकों ने इस बार होली नहीं मनाई और मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के पुतले किए दहन

आक्रोश: बीआरसी परिसर में 25 वें दिन हड़ताल कर रहे शिक्षकों ने अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर आवाज की बुलंद

एकमा प्रखंड मे शिक्षकों का धरना जारी

बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अपने पुराने नियमित शिक्षकों के समान समान काम के लिए समान वेतन, सेवा शर्त, राज्य कर्मी का दर्जा आदि मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने अपनी बेमियादी हड़ताल गुरुवार को एकमा प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। समन्वय संघर्ष समिति के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सचिव सुमन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जयप्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष उपेंद्र यादव, पप्पू यादव, रितेश प्रसाद, रेनू कुमारी, आशा देवी, रजोबाला सिन्हा, शौकत अंसारी, नसीम अंसारी, गाजी हसन, रवि रंजन प्रसाद, संजीव सिंह, सोनू सिंह, संजय मांझी, कवि रमेश राम, चिंतामणि सिंह, योगेश सिंह, संजय साह, रीता कुमारी, गिरधारी रस्तोगी, उमेश सिंह, रजनीश कुमार, संजय साह, जितेंद्र राम, दिग्विजय गुप्ता, छविनाथ मांझी, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार, आनंद कुमार, रविरंजन, धीरज कुमार यादव, उमेश कुमार, पंकज कुमार रस्तोगी आदि शामिल हुए।

बीआरसी एकमा में जुटे हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...