अनुमंडल क्लर्क विकास को मिला सिल्वर पदक
छपरा| ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सोनपुर अनुमंडल क्लर्क विकास के सिल्वर पदक प्राप्त होने पर अनुमण्डलधिकारी ने बधाई दी है। साथ विकास के सफ़लता पर पूरे अनुमंडल कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें पदक जीत कर कार्यालय आने विकास का स्वागत अनुमंडल अधिकारी शंभू शरण पांडेय डीसीएलआर शिव रंजन ने विकास को बधाई देते हुए उनके उत्तरोत्तर विकास की कामना किए है। विदित हो कि विगत दिनों पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विकास ने राज्य के लिये द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विकास इससे पहले भी राज्य के लिए पदक जीत चुके है।