- Hindi News
- National
- Traya News Teachers Employed In Taraiya Did Not Celebrate Holi Burnt Effigy Of Chief Minister
तरैया में नियोजित शिक्षकों ने नहीं मना होली, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
प्रखण्ड के नियोजित शिक्षकों ने इस बार होली नही मनाया होलिका दहन के दिन सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय में धरना पर बैठे हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के 22 वे दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।और होली के दिन 23 वे दिन मंगलवार को भी धरने पर बैठ आक्रोश जताया।शिक्षको ने कहा कि जबतक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तबतक वे हड़ताल पर ही रहेंगे।उक्त मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद,अशोक कुमार सिंह,अभिषेक कुमार सिंह,सर्वजीत सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता,रौशन कुमार,हरेन्द्र नट,शत्रुध्न महतो,बृजकिशोर माँझी व अन्य मौजूद थे।
मढ़ौरा में हड़ताली शिक्षकों ने निकाला अर्थी जुलूस
मढ़ौरा| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को हड़ताल के 22वें दिन प्रखंड के बीआरसी से हड़ताली शिक्षकों ने अर्थी जुलूस निकाला । मुख्य बाजार से नारे लगाते हड़ताली शिक्षक पुरानी स्टेट बैंक चौक के पास पहुंचे । शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा और विभागीय सचिव का पुतला दहन किया। हड़ताली शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को माने जाने तक आंदोलन जारी रखने के संकल्प दोहराया। इस मौके पर शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह और प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के हठ के कारण हड़ताली शिक्षक की होली फिंकी हो चूकी है।
पुतला दहन करते शिक्षक।