पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mashrak News The 31st Annual Ceremony Of Shri Hanumat Poojanotsav Will Begin From Today

मशरक में श्री हनुमत पूजनोत्सव का 31 वां वार्षिक समारोह आज से को होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौ दिवसीय पूजनोत्सव की तैयारी पूरी, सीता विवाह की झांकी की होगी प्रस्तुति

मशरक रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री हनुमत पूजनोत्सव का 31 वां वार्षिक समारोह को लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। आयोजन स्थल को टेंट, पंडाल, फुल से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आयोजन स्थल की सुन्दरता देखते बन रहीं हैं। श्री हनुमत पूजनोत्सव का नौ दिवसीय समारोह 14 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पहले दिन शनिवार को विधिवत शुभारंभ 24 घंटे के अखंड अष्टयाम से होगा। दूसरे दिन अखंड अष्टयाम की समाप्ति पर शाम में राम- सीता विवाह की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उसके बाद दिवाकालीन एवं रात्रिकालीन प्रवचन होगा। प्रवचन के लिए देश के कोने - कोने से संत प्रवचनकर्ता शामिल होंगे। श्री हनुमत पूजनोत्सव को सफल आयोजन के लिए समिति के सचिव सुरेश सिंह शिक्षक, उपसचिव विनोद प्र. रस्तोगी, प्राण प्रसाद, रंजन कुमार सोनी, शीला गुप्ता, रविरंजन, डॉ पी के परमार, विजय प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्र. रस्तोगी, सिकन्दर कुमार तैयारी को लेकर जी जान से लगे हुए है।

खबरें और भी हैं...