पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News The Quarter Finals Of The Neelima Basu Football League Will Begin On March 15

नीलिमा बसु फुटबॉल लीग का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 15 मार्च से होगा शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारण जिला फुटबॉल संघ द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले जिले की प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता नीलिमा बसु फुटबॉल लीग अब नॉक आउट लेबल पर पहुंच गई है।

लगभग एक माह से ज्यादा समय तक जिले की 15 टीमों के बीच जारी श्रेष्ठ टीम की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। लीग में अर्जित अंकों के आधार पर क्वार्टर फाईनल मुकाबले के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। क्वार्टर फाईनल मुकाबले में जिले की कुल 8 टीम चयनित हुई है। जिला फुटबॉल संघ के कार्यालय सचिव प्रेम प्रकाश यादव ने कहा कि लीग प्रतियोगिता में जिले की 15 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया था। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीम कुल 8 टीम को अंको के आधार पर क्वार्टर फाइनल में जगह दिया गया है। अगले 15 मार्च से राजेन्द्र स्टेडियम में क्वार्टर फाईनल मुकाबला खेला जाएगा।

क्वार्टर फाईनल मुकाबला नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। यानी अब जो टीम हारेगी वह मुकाबले से बाहर हो जाएगी।

क्वार्टर फाईनल में इनके बीच होगा मुकाबला

{ग्रुप ए- जीवीएस पटेढ़ी बनाम ओम साईंनाथ बरेजा

{ग्रुप बी- दहियावां दरगाह बनाम एसएस मांझी

{ग्रुप सी- टेकनिवास फुटबॉल क्लब बनाम श्रीनाथ क्लब सेमिरया

{ग्रुप डी-मढ़ौरा फुटबाॅल क्लब बनाम वाईएमसी दिघवारा
खबरें और भी हैं...